फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The death of a villager who arrived on the information of forcible construction in the field

Etawah News: खेत में जबरन निर्माण कराने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण की मौत

Tue, 11 Jul 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 11 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The death of a villager who arrived on the information of forcible construction in the field
भरथना। खेत में परिवार के लोगों के निर्माण कराने की जानकारी पर पहुंचे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने उसके पिता की पीटकर हत्या की गई है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद में झगड़े के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हुई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा में सोमवार की सुबह खेत की जमीन पर परिवार के ही लोगों के निर्माण कार्य कराने की सूचना पर कमलेश तिवारी उर्फ पप्पू (55) निवासी मोहल्ला गिरधारीपुरा पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर भाग गए। मारपीट से कमलेश तिवारी जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन तुरंत सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ विवेक जावला, प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी सीएचसी पहुंच गए और परिजनों से पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक की पत्नी साधना तिवारी, दो बेटे दीपेंद्र उर्फ ऋषि,आर्यन व एक बेटी रेशु का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे दीपेंद्र उर्फ ऋषि ने बताया कि खेत की भूमि पर निर्माण कार्य की सूचना पर पिता पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंच गए जहां दूसरे पक्ष के मौजूद लोगों ने पिता को मरणासन्न कर भाग गए। जिससे उनके पिता की मौत हो गई। आरोप लगाया कि घटना के वक्त पुलिस मौके पर मौजूद थी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि जमीनी विवाद में झगड़े के दौरान हालत बिगड़ने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed