{"_id":"603bdd8e8ebc3ee96959adb1","slug":"the-dead-body-of-the-laborer-found-outside-the-in-laws-etawha-news-knp614766551","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के बाहर मजदूर का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल के बाहर मजदूर का मिला शव
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौबीसा में पत्नी से मिलने गए 50 वर्षीय मजदूर का शव रविवार सुबह ससुराल के बाहर पड़ा मिला। शव पड़ा देख ससुरालियों ने जानकारी मजदूर के परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम पंचायत सिरहौल का ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी 50 वर्षीय भोगी राम उर्फ भोले मजदूर थे। करीब दो साल पहले मजदूर का पत्नी सोमदवी से विवाद हो गया था। तब से पत्नी चौबिसा स्थित मायके मेें रह रही है।
परिजनों के मुताबिक मजदूर शनिवार रात को ससुराल में पत्नी से मिलने गए थे लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटे। रविवार सुबह उनका शव ससुराल के बाहर पड़ा देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसवंतनगर कोतवाल नवरत्न गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।