फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The dead body of a teenager who jumped into a canal was found after 23 hours.

Etawah News: नहर में कूदी किशोरी का शव 23 घंटे बाद मिला

Thu, 07 Sep 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a teenager who jumped into a canal was found after 23 hours.
इटावा। नहर में कूदी किशोरी का शव 23 घंटे बाद औरैया जिले में पड़ने वाले अमावता नहर पुल के पास रिश्तेदारों की मदद से खोज निकाला गया। बुधवार को पड़ोसी से कहासुनी के बाद मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने बहेड़ा नहर पुल से छलांग दी थी। जिसके बाद गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार को बकेवर थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी कमल की पत्नी और उसकी पुत्री की मनीषा (15) से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर कमल की पत्नी मनीषा के घर जाकर उसकी मां को उलाहना देने गई थी। तब मनीषा को उसकी मां ने डांट लगा दिया था। इससे वह क्षुब्ध होकर अपने गांव से पांच किलोमीटर दूर स्थित बहेड़ा नहर के पुल पर साइकिल से गई और साइकिल को उसने पुल के किनारे खड़ा कर दिया बुधवार शाम पांच बजे नहर में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एसडीएम चकरनगर विजय शंकर तिवारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से देर रात नौ बजे तक उसकी तलाश में जुटे रहे। गुरुवार को प्रशासन के निर्देश पर एटा से एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर सुबह आठ बजे से किशोरी के लिए नहर में तलाशी अभियान चलाया। टीम को किशोरी के रिश्तेदारों की मदद से घटना से 10 किलोमीटर दूर औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के अमावता नहर पुल के पास नहर से गुरवार शाम चार बजे के करीब उसका शव खोज निकाला । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। सूचना पर विधायक राघवेंद्र गौतम घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर पर दौड़ में चैंपियन थी मनीषा
मनीषा पांच बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटी थी। मृतका के पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी लोक मान्य रुरल इंटर काॅलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। मृतक किशोरी जनपद व मंडल स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर चैंपियन बनी थी और प्रदेश स्तर पर उसका चयन हो चुका था। काॅलेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर त्रिपाठी ने उसकी मौत पर संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed