{"_id":"6478dc189d3b1138630a48a4","slug":"the-dead-bodies-of-the-loving-couple-were-cremated-at-yamuna-ghat-in-the-city-etawha-news-c-12-1-264727-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रेमी युगल के शवों का शहर के यमुना घाट पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रेमी युगल के शवों का शहर के यमुना घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
गांव में तैनात रहा पुलिस फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र में सारंगपुरा गांव के बीहड़ में मिले प्रेमी युगल के शवों के अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना रहा। थाना पुलिस ने उनके गांव मड़ैया दिलीप नगर में फोर्स को नजर बनाए रखने के लिए तैनात कर दिया गया। शवों के सड़े गले होने के कारण दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार शहर के यमुना नदी घाट पर कर दिया गया।
बुधवार को लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुरा के बीहड़ में पेड़ पर गले में फंदे से लटके प्रेमी युगल के शव सड़े गले शव बरामद हुए थे। युवती का शव पेड़ से था यवक का शव पेड़ से गिर कर जमीन पर पड़ा था। दोनों शव कई दिन पुराने थे। दोनों शवों की पहचान बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया दिलीप नगर निवासी अनुज पुत्र सुभाष चंद्र निषाद 19 व कल्पना पुत्री अखिलेश निषाद 23 के रूप में हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जाते हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों के अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव मड़ैया दिलीप नगर लाकर अंत्येष्टि की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा।
युवक का हाथ गायब होने पर भाई ने जताई हत्या की आशंका
युवक अनुज के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसका एक हाथ ही नहीं था। मृतक युवक अनुज के भाई सतीश चंद ने बताया पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को शव मिला तो अंतिम संस्कार करते समय शव देखा तो उसके भाई के शव का बांया हाथ ही जड़ से अलग था। सतीश ने बताया कि उसके छोटे भाई अनुज के बाएं हाथ की कलाई के पास ही उसका नाम भी गुदा हुआ था। मृतक युवक अनुज के भाई सतीश ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है।