फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The cough is not getting cured even after five days, from children to adults are troubled.

Etawah News: पांच दिन में भी ठीक नहीं हो रही खांसी, बच्चे से लेकर बड़े तक परेशान

Mon, 26 Oct 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 26 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The cough is not getting cured even after five days, from children to adults are troubled.
इटावा। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्म और सर्द मौसम के कारण बच्चे से लेकर बड़े तक तेजी से सूखी खांसी की चपेट में आ रहे हैं। यह सूखी खांसी दवा लेने के बाद भी पांच दिन में ठीक नहीं हो रही है। इस दौरान डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में बड़ी संख्या में बड़े से लेकर बच्चे बीमार हो रहे हैं। इनमें सूखी खांसी पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। डॉक्टर परीक्षण के बाद उन्हें दवाएं दे रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके यादव ने बच्चों की सेहत के लिए सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रखने और सादा या गुनगुना पानी देने की सलाह दी।
विज्ञापन

सुबह तापमान गिरने पर छोटे बच्चों के पहनावे पर विशेष ध्यान दें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके यादव ने कहा कि लगातार सूखी खांसी आने पर खुद से दवा देने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बारिश के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
-बच्चों को फ्रिज का ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक से दूर रखें।
-ताजा बना भोजन और सादा या हल्का गुनगुना पानी ही पीने को दें।
-सुबह के समय छोटे बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं।
-घर के आसपास साफ-सफाई रखें ताकि मौसमी वायरस न पनपे।
-सर्दी-खांसी होने पर मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक या कफ सिरप न दें।
-डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed