{"_id":"61d1ebcc14a02a71763058fe","slug":"the-construction-of-the-underpass-bridge-of-the-expressway-stopped-etawah-news-knp6731552174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे के अंडरपास पुल का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे के अंडरपास पुल का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
ताखा। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले अंडरपास पुल का निर्माण ग्रामीणों ने रविवार को रुकवा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस पुल की ऊंचाई कम रखी गई है, इससे बड़े वाहन नहीं निकल पाएंगे, न ही इससे लोड ट्रैक्टर- ट्राली निकल पाएगी। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की अपलाइन जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ने के बाद कुदरैल गांव में जाने को एकमात्र विकल्प अंडरपास ही है। जिसकी ऊंचाई 3.8 मीटर रखी गई है।
इससे बड़े वाहन जैसे बस, ट्रक आदि नहीं निकल पाएंगे। अनाज से लदी ट्राली भी नहीं निकल पाएगी। इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की कि अंडरपास पुल की ऊंचाई कम से कम 4.5 मीटर की जाए, जिससे बड़े वाहन भी निकल सकें।
विज्ञापन
प्रधान जिलेदार सिंह कश्यप ने मनोज तिवारी, अशोक सविता, रामाधार तिवारी, कुनाल कटियार, अनिल तिवारी, शरीफ खां, इकरार खां, सोनू शर्मा, सुरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, अवधेश तिवारी आदि के साथ गोलचक्कर पर पहुंचकर यूपीडा के एई को पत्र दिया।
यूपीडा के एई महावीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर अंडरपास पुल का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। उन्होंने पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है। कहा कि वह एक प्रार्थनापत्र डाक से यूपीडा के लखनऊ कार्यालय में भेज दें, जिससे अफसरों को बताया जा सके।
ऊंचाई बढ़ाने पर निर्माण की लागत में इजाफा होगा, उसके लिए अलग से एस्टीमेट बनेगा।