फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The conductor pushed the bus to ask for the outstanding money of the ticket

टिकट के बकाया पैसे मांगे को कंडक्टर ने बस से धकेला

Fri, 23 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The conductor pushed the bus to ask for the outstanding money of the ticket
बकेवर (इटावा)। गुड़गांव से आ रही ट्रैवल्स एजेंसी की बस के परिचालक ने टिकट के बकाया रुपये मांगने पर यात्री और उसके रिश्तेदार को चलती बस से धकेल दिया। गिरने से यात्री के सिर में चोटें आई हैं। उसने बकेवर थाने में परिचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बकेवर के हिमाऊपुर निवासी उपेंद्र कुमार शुक्रवार को ट्रैवल्स एजेंसी की बस से घर लौट रहे थे। उनके साथ एक रिश्तेदार भी था। उपेंद्र के अनुसार टिकट के लिए परिचालक को दो हजार रुपये का नोट दिया। किाया 750 रुपये था। बकेवर पहुंचने पर परिचालक से बकाया रुपये मांगे। आरोप है कि परिचालक ने रुपये देने के बजाए मारपीट की और उपेंद्र व उसके रिश्तेदार को चलती बस से धक्का दे दिया। बस से गिरने से उपेंद्र के सिर में चोट लग गई। पीड़ित ने बकेवर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टेंपो की टक्कर से तीन लोग घायल
भरथना। ब्रजराज नगर निवासी बृजेश यादव शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष है। शुक्रवार दोपहर ताखा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से वह बाइक से घर जा रहे थे। तभी भरथना-ऊसराहार मार्ग स्थित झाड़ेला ताल के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार टेेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए और टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में बैठी भरथना रमायन गांव निवासी विजय की पत्नी पूजा व उसका बेटा नैतिक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों के भरथना सीएचसी में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed