फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The condition of the roads is such that minutes are taking hours away.

सड़कों की दशा ऐसी कि मिनटों की दूरी में लग रहे घंटे

Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The condition of the roads is such that minutes are taking hours away.
फोटो संख्या 05- लुधियानी - निवाड़ी कला मार्ग। - फोटो : ETAWAH
निवाड़ीकला (इटावा)। ग्रामीण क्षेत्र में विकास की पोल महेवा ब्लाक की सड़कें खोल रही हैं। गांवों को दूसरे जिलों और कानपुर-आगरा हाईवे से जोड़ने वाली सड़कें कहीं उखड़ी हैं तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गिट्टियों में दोपहिया वाहन फिसलने से टक्सर चालक चुटहिल हो जाते हैं। बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के पास पैसा नहीं है। अब शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस महीने के अंत तक मानसून दस्तक दे देगा। अगर बजट आ भी गया तो मरम्मत नहीं हो पाएगी, बारिश में सड़कों की हालत और खराब हो जाएगी। तब तो इन सड़कों से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एमएम अख्तर ने बताया कि पैचवर्क के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। धनराशि स्वीक़ृत होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लुधियानी - निवाड़ीकला मार्ग के कुछ हिस्से का करीब दो महीने पहले निर्माण कराया गया था। दो महीने मेें ही सड़क पर जगह-जगह गड्डे हो गए हैं। किनारों पर मिट्टी भी नहीं डलवाई गई। उरेंग, भरईपुर और लुधयानी गांव में सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इन गांवों में सड़क पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहेरीपुर - अटसू मार्ग भी जर्जर है। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से अहेरीपुर होते हुए औरैया के अटसू को जाती है। अनंतराम टोल प्लाजा पर टोल बचाने के लिए भारी वाहन भी इस रोड से निकलते हैं। इससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दर्जनों गांवों को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क का लंबे समय से पैचवर्क भी नहीं कराया गया है। बारिश में आवागमन मुश्किल हो जाएगा।
जर्जर अछल्दा-महेवा मार्ग का चौड़ीकरण होना है। सड़क के कुछ हिस्सा का नए सिरे से निर्माण कराने के बाद चौड़ीकरण के लिए निवाड़ीकला में किनारे गड्ढा खोद दिया गया है। बारिश में गड्ढे में पानी भरने पर वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लगेगा और वह हादसे का शिकार हो जाएंगे।

निवाड़ीकला- पेवली मार्ग भी जगह-जगह उखड़ गया है। सड़क की उखड़ी गिट्टी में साइकिल और बाइकें फिसल जाती हैं। आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। अंकुल सिंह, अभय यादव, राहुल दुबे, अजय प्रताप ने बताया कि निर्माण के बाद से सड़क का पैचवर्क नहीं कराया गया है। बारिश में सड़क चलने लायक नहीं रह जाएगी।

फोटो संख्या 06- अहेरीपुर में जर्जर सड़क पर भरा पानी।

फोटो संख्या 06- अहेरीपुर में जर्जर सड़क पर भरा पानी।- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed