फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The code of conduct, which lasted for 62 days, reappeared after 24 hours

62 दिन चली आचार संहिता 24 घंटे बाद फिर से लागू

Thu, 17 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The code of conduct, which lasted for 62 days, reappeared after 24 hours
इटावा। पहले विधानसभा चुनाव और अब विधान परिषद चुनाव को लेेकर लागू हुई आचार संहिता ने कई योजनाओं पर रोक लगा दी है। विधानसभा चुनाव के चलते आठ जनवरी से लागू हुई आचार संहिता 62 दिन बाद 11 मार्च को खत्म हुई थी। 24 घंटे बाद 13 मार्च से फिर आचार संहिता लागू हो गई। यह 12 अप्रैल तक चलेगी। इसके चलते अभी एक महीने और कोई नया विकास कार्य नहीं होगा। पूर्व घोषित काम भी नहीं होंगे।
विज्ञापन

इटावा फर्रुखाबाद विधान परिषद सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान 12 अप्रैल को होगा।
जिले के 1227 माननीय क्षेत्र के नए एमएलसी का चुनाव करेंगे। हाल में निर्वाचित विधायक भी मतदान कर सकेंगे।
चुनाव आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि भले ही नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ न ली हो लेकिन वे नई विधानसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं। इसलिए वोट दे सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले की मतदाता सूची तैयार कर ली है। मतदाता सूची में स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन के निर्वाचित विधायकों के नाम सम्मलित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विकास योजनाएं हो रहीं हैं प्रभावित
- 60 दिव्यांगों को मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल का निशुल्क वितरण के टेंडर आदर्श आचार संहिता के कारण नहीं हो सके हैं।
- अल्पसंख्यक और कमजोर वर्ग के लोगों को कन्या विवाह अनुदान योजना का लाभ भी आचार संहिता के कारण नहीं मिल पा रहा है।
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भी विवाह कराने की प्रक्रिया अटकी
- हाईस्कूल, इंटर पास छात्र-छात्राओं को निशुल्क मोबाइल और टैबलेट वितरण का काम अटका
- नगर पालिका परिषद के सभी प्रमुख चौराहों पर सौंदर्यीकरण का काम अटका
- पंचनद विकास एवं बांध परियोजना का काम आचार संहिता के कारण आगे नहीं बढ़ सका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed