फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The chants of Hanumanji, the symbol of strength, wisdom and loyalty, kept echoing.

Etawah News: बल, बुद्धि और निष्ठा के प्रतीक हनुमान जी के गूंजते रहे जयकारे

Wed, 27 Sep 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 27 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The chants of Hanumanji, the symbol of strength, wisdom and loyalty, kept echoing.
इटावा। बुढ़वा मंगल का पर्व मंंगलवार को शहर से लेकर जिले भर में भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान मंदिरों व घरों में बल, बुद्धि और निष्ठा के प्रतीक हनुमानजी के जयकारे गूंजते रहे। विभिन्न हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठ हुआ। मंदिरों में हनुमान जी की संगीतमय महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर में प्रधान डाकघर के सामने स्थित श्री संकट मोचक हनुमान मंदिर में सोमवार से चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद पं.रामनारायण दीक्षित ने हवन करवाया। मंदिर के बाहर भक्तगणों ने भंडारा वितरित किया। चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आचार्य पं.भुवनेश मिश्र ने दोपहर 12 बजे पंचमुखी हनुमान जी की आरती की। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे। फिर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शहर में कटरा सेवाकली स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस मौके पर हनुमान जी का भव्य शृंगार किया गया। जनपद के लोगों की आस्था का केंद्र माने जाने वाले पिलुआ हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन किए और प्रसाद के रूप में बूंदी का भोग अर्पित किया। महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर उन्हें भी दर्शन कराने और उनका आशीर्वाद दिलाने के लिए लाइन में लगीं रहीं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर हनुमान जी से आशीर्वाद लिया। गांव जुगरामऊ स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालरूप हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया
भरथना। श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मंदिर) में चल रहे मंगल महोत्सव के दौरान तड़के तीन बजे से श्रद्धालुओं ने बालरूप हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया।

आचार्य अमित मिश्रा ने आरती की। हनुमान जी को 56 भोग लगाकर फल, मेवा, मिष्ठान अर्पित किया। इस दौरान मंदिर समिति प्रबंधक राजू चौहान, राजेश चौहान, अध्यक्ष बृजेश गुप्ता रूपे, मंत्री विकास दीक्षित दीपू, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव,डॉ.अभिनव दुबे आदि शामिल रहे। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ किया। समिति अध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित, मंत्री पंकज नारायण पोरवाल, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, अरविंद दुबे, प्रदीप चंद्र पांडेय, शरद दीक्षित, रामप्रकाश पाल, देवेंंद्र पोरवाल, नीलू पांडेय, अंशुल यादव आदि मौजूद रहे। मंदिर में महिला-पुरूषों ने हनुमान चालीसा, सुंदर कांड का पाठ किया। अन्य स्टेशन रोड नरसिंह मंदिर, पागल बाबा मंदिर, दाऊ जी मंदिर, होमगंज भोलेकुटी, महावीर नगर स्थित बडे हनुमान मंदिर, मिडिल स्कूल स्थित हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान प्रतिमा में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed