फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The changing times of the farmers increased the beating of the farmers

मौसम के बदलते मिजाज से किसानों की धड़कन बढ़ी

Sun, 05 May 2019 12:27 AM IST
etawah Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 05 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
The changing times of the farmers increased the beating of the farmers
महेवा क्षेत्र में खेतों में पड़ा गेहूं । - फोटो : amar ujala
इटावा। खेतों में अभी करीब 25 फीसदी गेहूं की पकी हुई फसल खड़ी है और मौसम के मिजाज में बदलाव होने लगा। समुद्री तूफान ‘फैनी’ ने किसानों की बेचैनी और बढ़ा रखी है। गरीब किसान कुदरत के कहर से अपनी मेहनत बचाने में जुटा हुआ है। ज्यादातर उन किसानों की फसल खेतों में खड़ी है, जिनके पास एक-दो बीघा खेती है। जो अब तक परिवार के भरण पोषण के चलते दूसरों की फसल काटने में जुटे हुए थे। ताकि मजदूरी से मिले रुपयों से गुजारा हो सके। अब उन्हें खुद की फसल को लेकर चिंता सता रही है। हालांकि मौसम के बदले मिजाज के चलते कई जगहों पर किसानों ने फिलहाल गेहूं की कटाई रोक रखी है। हालांकि तमाम किसान हार्वेस्टर से फसल कटाई करा रहे हैं। ताकि जल्दी फसल कटकर सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन


 महेवा एवं आसपास के ग्रामों में वैसे तो अधिकांश गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। इसके बाबजूद भी अभी करीब 20 प्रतिशत फसल की कटाई बाकी है। गेहूं  की कटाई में इस बार अच्छी बात यह देखने को मिली की किसानों ने भूसे की महँगाई को देखते हुए जमीन से पहले तो फसल कटवाई और फिर थ्रेसिंग करवा हैं। इसी बजह कटाई मड़ाई में देरी हो रही है। जबकि पूर्व में गत वर्ष किसानों ने हार्वेष्टर चलवाए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed