फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The CBA advocates said the lawsuit filed bogus

अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे को सीबीए ने बताया फर्जी

Thu, 13 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 13 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The CBA advocates said the lawsuit filed bogus

सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आनंद प्रकाश पाल के खिलाफ बसरेहर थाना में दर्ज किए गए मुकदमे को सीबीए पदाधिकारियों ने फर्जी बताया।

विज्ञापन


पदाधिकारियों ने एसएसपी से इसे समाप्त करने की मांग करते हुए उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा। इसके अलावा सीबीए अधिवक्ता आज गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। अमृतपुर बसरेहर निवासी अधिवक्ता श्री पाल के खिलाफ बसरेहर थाना में शहर के मोहल्ला करमगंज पंजाबी कालोनी निवासी अहिबरन सिंह यादव ने रिपोर्ट कराई थी।

इस मामले को लेकर गुरुवार को सीबीए अध्यक्ष दिनेश कुमार अवस्थी, महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता ने अन्य पदाधिकारियों के साथ एसएसपी से मुलाकात की। सीबीए पदाधिकारियों का कहना है कि अधिवक्ता की भूमि को वादी ने अवैध रूप से कब्जे में ले रखा है। न्यायालय उप जिलाधिकारी इटावा द्वारा 25 मई को पैमाइश कराकर उसे कब्जा दिलाया गया था।
विज्ञापन


इसी को लेकर रंजिश चली आ रही है। अधिवक्ता ने साफ शब्दों में कहा कि अगर मुकदमा वापस नहीं हुआ तो वकीलों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान उपाध्यक्ष मुहम्मद हनीफ, अनिल कुमार तिवारी, राजेश सिंह भदौरिया, वीरपाल सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed