{"_id":"589763644f1c1bf340e82f0f","slug":"the-candidate-selected-by-hoshmndi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशमंदी से करें प्रत्याशी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशमंदी से करें प्रत्याशी का चयन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने रविवार को चौखर कुंआ स्थित हॉल में सभा की। इसमें कौम के लोगों को वोट की अहमियत बताई। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मौलाना जाहिद रजा और अन्य उलेमाओं ने कहा कि लोग जागरूक होकर मतदान करें। होशमंदी के साथ उम्मीदवार का चयन करें।
रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई सभा में कई मौलाना, उलेमा और हाफिज आदि धर्म गुरुओं ने हिस्सा लिया। सदर ईदगाह के इमाम मौलाना कमालुद्दीन ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ये आयोजन वोट डालने की अहमियत बताने के मकसद से किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस सभा में नहीं आए हैं, उनके पास जाकर उन्हें जागरूक करें। अच्छी सरकार के गठन के लिए लोगों के पास सिर्फ वोट ही एक जरिया है।
मौलाना जाहिद रजा और साबितगंज स्थित डा. बन्ने मियां खानगाह के सज्जादा नशीन डा. शोएब अहमद खान ने कहा कि 19 को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। होशमंदी के साथ प्रत्याशी का चयन कर वोट करें। ये मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है। इस दौरान मौलाना शाकिर, मौलाना अब्दुल वाजिद, मौलाना जमाल, मौलाना जहांगीर अशरफ, हाफिज अरशद, कारी सरफराज, मौलाना तौफीज, कारी शहवाज समेत दीगर मिर्जा इफ्तिखार, नदीम अहमद मौजूद रहे।