फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bride left the mandap and went to take the intermediate examination.

Etawah News: मंडप से उठकर इंटर की परीक्षा देने पहुंची दुल्हन

Sat, 28 Feb 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The bride left the mandap and went to take the intermediate examination.
फोटो 12:::परीक्षा देने पहुंची छात्रा नेहा। स्रोत-कॉलेज
इटावा। शिक्षा के प्रति जुनून और दो महिला अधिकारियों की संवेदनशीलता ने शुक्रवार को एक छात्रा का साल बर्बाद होने से बचा लिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फेरे लेने जा रही एक छात्रा को प्रधानाचार्या और जिला समाज कल्याण अधिकारी की मदद से मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र लाया गया। परीक्षा देने के बाद छात्रा ने लौटकर विवाह की रस्मों में भाग लिया।
विज्ञापन

शहर के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह की पाली में इंटरमीडिएट ट्रेड की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा कक्ष में नेहा पुत्री रामशरण को अनुपस्थित पाकर प्रधानाचार्या अंजू श्री ने तत्काल छात्रा के घर फोन किया। घर वालों से बात करने पर पता चला कि नेहा का नाम बढ़पुरा ब्लॉक में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए पंजीकृत है और वह इस समय शादी के जोड़े में ब्लॉक परिसर में मौजूद है।
विज्ञापन

परिजनों ने व्यस्तता के चलते नेहा को परीक्षा दिलाने में असमर्थता जताई। छात्रा का एक साल बर्बाद न हो इसके लिए प्रधानाचार्या ने तुरंत जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल से संपर्क किया और पूरा मामला बताया। दोनों महिला अधिकारियों ने त्वरित निर्णय लेते हुए ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के सहयोग से नेहा को विवाह स्थल से सीधे स्कूल भेजा गया। परीक्षा खत्म होने के बाद प्रधानाचार्या और समाज कल्याण अधिकारी ने नेहा को शुभकामनाएं दीं। परीक्षा देने के बाद नेहा वापस बढ़पुरा ब्लॉक पहुंची जहां उसने सामूहिक विवाह के तहत सात फेरे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed