फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The body of a youth hit by a train two days ago was found in a canal.

Etawah News: दो दिन पहले ट्रेन से कटे युवक का शव नहर में मिला

Mon, 23 Feb 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth hit by a train two days ago was found in a canal.
फोटो-29
विज्ञापन

-युवक ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर दे दी थी जान
-मृतक युवक के भाई ने कपड़ों के आधार पर की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। भोगनीपुर पुर प्रखंड नहर में गांव केशोपुर जादौपुर के पास एक अध कटे मृतक युवक की पहचान भाई ने कपड़ों के आधार पर की। दो दिन पहले उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इस दौरान कटा शव नहर में गिर गया था। हादसे के बाद परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।
रविवार दोपहर करीब एक बजे बकरी चारा रहे ग्रामीणों ने नहर में उतरता हुआ एक अध काटा हुआ शव देख पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकल वाया और आस पास के लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही होने के बाद उसे मोर्चरी भिजवाया। बाद में अध कटे मृतक युवक की पहचान अरविंद कुमार यादव (45)निवासी नगला चेतराम थाना जसवंत नगर के रूप में की।
विज्ञापन

बता दें दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड स्थित भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर शुक्रवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। घटना के दौरान शव के टुकड़े नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गए थे। मृतक के भाई शैलेंद्र सिंह ने चप्पल व लोअर के टुकड़ों के आधार पर युवक की पहचान अरविंद कुमार (45) पुत्र करण सिंह यादव निवासी नगला चेतराम के रूप में की। परिजनों के अनुसार अरविंद 20 फरवरी को घर से बिना बताए निकल गया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि नहर में मिले अध कटे की पहचान मृतक युवक के भाई ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed