फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The body of a teenager who became a crocodile victim in Chambal was found

चंबल में मगरमच्छ का शिकार बने किशोर का शव बरामद

Tue, 15 Sep 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
The body of a teenager who became a crocodile victim in Chambal was found
फोटो संख्या 35 अनुंज की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
थाना भरेह के हरपुरा गांव में चंबल में नहाते समय मगरमच्छ का शिकार बने किशोर का क्षत-विक्षत शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से लगभग सात किलोमीटर दूर लालपुरा के निकट नदी में बहता मिल गया। जानकारी होते ही परिजन तथा हरपुरा सहित आसपास गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भरेह थाना के अंतर्गत हरपुरा गांव में रहने वाला 16 वर्षीय अनुज पुत्र महिपाल सिंह मल्लाह सोमवार दोपहर अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ भैंसों को नहलाने के लिए चंबल नदी पर गया था।
विज्ञापन

भैंसों को नहलाने के बाद दोनों भी नहाने लगे तभी एक मगरमच्छ ने अनुज का हाथ दबोच कर उसे पानी में खींच लिया।
इस दौरान अनुज ने बचने को काफी संघर्ष भी किया, लेकिन मगर उसे पानी में खींच ले गया। सूचना पर पुलिस व सेंचुरी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच कर मोटरबोट आदि से रेस्क्यू में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक किशोर की तलाश में सफलता नहीं मिली। मंगलवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे घटनास्थल से लगभग सात किलोमीटर दूर लालपुरा गांव के पास चंबल नदी में बहता मिला।
जिस प्रकार किशोर के शव की हालत है उसे देखकर लगता है कि मगरमच्छ और बालक में काफी संघर्ष हुआ होगा।
थानाध्यक्ष भरेह महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
किशोर के सर्च ऑपरेशन में पुलिस महकमे के अलावा सेंचुरी विभाग से बीट प्रभारी सिद्धार्थ रावत, वन दरोगा चंद्रभान सेंगर, नाविक पंचम व राम चल तथा कुछ ग्रामीणों ने सराहनीय सहयोग किया।
चकरनगर। किशोर का शव मिल जाने की सूचना पाते ही आसपास के गांव से ग्रामीण, बच्चों व औरतों का सैलाब सा चंबल नदी के किनारे उमड़ पड़ा। बालक की एक झलक देखने के लिए सभी व्याकुल थे।

मां मीरा की दहाड़ों से तो चंबल नदी की सुनसान वादियां थर्रा उठीं। ग्रामीण महिलाएं मीरा को समझाने व संयम में लाने की चेष्टा कर रही थीं तो वहीं पिता महिपाल मूर्छित होकर गिर पड़ा और चारों ओर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed