फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The blood stain brought it to the poor

खून के दाग ने दरिंदे तक पहुंचाया

Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The blood stain brought it to the poor
इटावा। बच्ची से दरिंगी और हत्या करने वाला बहुत ही शातिर है। दुष्कर्म के बाद बच्ची की मौत होने पर उसने घर आकर अपनी पैंट धोई और इत्मिनान से सो गया। सुबह उठकर मजदूरी करने शहर चला गया लेकिन पैंट पर लगे खून के धब्बे ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दुष्कर्म के 11 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्ची को पड़ोसी राजकपूर रात करीब आठ बजे बहलाकर गांव के बाहर राईस मिल के पीछे खेत में ले गया। उसने ढाई घंटे में दो बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान वह बच्ची का मुंह दबाए रहा, जिससे उसकी मौत होे गई। रात करीब 10:30 बजे राजकपूर घर आ गया। उसने पैंट धोकर सूखने के लिए फैला दी और सो गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उठकर खाना खाया और ग्रामीणों को बताकर इटावा मजदूरी करने के लिए चला गया। पुलिस की जांच के दौरान गांव के कुछ लोगों ने रात में राजकपूर के घर के बाहर बैठे होने और बड़ी घटना के बाद भी दिन में इटावा जाने की जानकारी दी। पुलिस ने राजकपूर के घर की तलाशी ली। उसकी पैंट में खून का दाग लगा था। शक मजबूत होने पर पुलिस की टीम ने इटावा शहर जाकर राजकूपर को दबोच लिया। उसकी बनियान और अंडरवियर पर खून के धब्बे मिले। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने दरिंदगी की कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरिंदे के घर टीवी देखने जाती थी बच्ची
बच्ची के पिता के पास दो बीघा जमीन है। ऐसे में वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से मासूम बच्ची अक्सर लगभग सौ मीटर दूर आरोपी के घर टीवी देखने चली जाती थी।
काश! रात में ही दे देते पुलिस को सूचना
बसरेहर। बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी होती तो शायद उसकी जान बचाई जा जाती। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी और एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने परिजनों से यही बात कही। इधर, परेशान परिजन भी रो-रोकर सिर्फ यही कह रहे थे कि खुद ग्रामीणों की मद्द से ढूंढने की जगह रात में ही पुलिस को सूचना दे देते तो हमारी बिटिया का यह हाल नहीं होता।
गांव के आसपास घूमता रहा खोजी कुत्ता
एसएसपी ने मामले की जांच के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया था, जो लगभग एक घंटे तक घटनास्थल पर गांव में घूमता रहा। खोजी कुत्ता राईस मिल के पास जंगलों में भी गया था। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल साक्ष्य एकत्र किए थे।

बीस दिन में तीन मासूमों से दरिंदगी
जिले में लगातार मासूम हैवानियत का शिकार हो रही हैं। पिछले बीस दिनों के अंदर तीन मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले मामला तीन मई का पछायगांव थाना क्षेत्र का है, जहां एक शादी समारोह में परिजनों के साथ शामिल होने आई एक छह वर्षीय मासूम के साथ मामा ने दुष्कर्म किया था। इस घटना की सूचना पुलिस को थोड़ी देर में ही देने पर पुलिस ने बच्ची को आरोपी के साथ खेत से ही पकड़ लिया था। दूसरी घटना ऊसराहार थाना क्षेत्र की है, जहां सात मई को चचेरे भाई ने आठ वर्षीय मासूम बहन के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों मामलों में बच्चियों को भर्ती कराया गया था। दोनों की हालत में अब सुधार है। इधर, बुधवार को सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के हत्या की घटना ने दिल दहला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed