फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bank will Kmishnkhori prison personnel

कमीशनखोरी करने वाले बैंक कर्मी जाएंगे जेल

Thu, 08 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 08 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The bank will Kmishnkhori prison personnel
डीएम आफिस में वार्ता करते संस्थागत वित्त एवं बीमा महानिदेशक शिव सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संस्थागत वित्त एवं बीमा महानिदेशक शिव सिंह यादव ने कहा जो बैंक बैक डोर से नई करेंसी को लेकर कमीशनखोरी करेंगी। उनकी सूचना मिली और जांच में दोषी पाए गए तो ऐसे बैंक कर्मी जेल भेजे जाएंगे। यह क्राइम है। जिसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कैश की किल्लत को देखते हुए इटावा व मैनपुरी जिलों के लिए 50-50 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मांगे गए हैं।

मैनपुरी व इटावा जिले के दौरे पर आए श्री यादव ने गुरुवार को डीएम आफिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों जिलों में नगदी की काफी कमी है। इसके लिए भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेट्री एवं वित्तीय सेवाओं के नोडल अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा से बात की है। उन्होंने तीन दिन में 50 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। श्री यादव ने कहा इस समय किसान बुवाई में लगा है। यदि उसे समय पर पैसा नहीं मिलेगा तो इसका असर पैदावार पर पड़ेगा। यह पूछने पर कि वृद्धों, विकलांगों व महिलाओं के लिए अतिरिक्त काउंटर के लिए बैंक स्टाफ की कमी हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्टेट लेबल बैंकर्स की बैठक बुलाकर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की जानकारी देते हुए कहा यह देश की इकलौती योजना है। जिसमें किसी किसान की दुर्घटना में मृत्यु में होने पर 5 लाख रुपये, घायल होने पर एक लाख आदि सहायता राशि दी जा रही है। पूरे प्रदेश के करीब 3 करोड़ परिवार इस योजना में कवर किए गए हैं। जिले स्तर पर 3 से 5 लाख परिवार योजना में शामिल है। यहीं नहीं यूपी सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 1520 भी शुरू किया है। जिस पर सूचना देने के बाद घर पर आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। वार्ता के दौरान सीडीओ पीके श्रीवास्तव, एडीएम जितेंद्र सिंह, एएसपी राम किशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed