फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The auto driver robbed the young man found with his companions

इटावाः ऑटो चालक ने साथियों संग मिल युवक को लूटा

Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The auto driver robbed the young man found with his companions
हरिओम। संवाद - फोटो : ETAWAH
बकेवर (इटावा)। चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऑटो में बैठे एक युवक को मारपीट कर लूट लिया। युवक औरैया से इटावा ऑटो से आ रहा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद औरैया के भौनी का पुर्वा, अजीतमल निवासी हरिओम ने बताया कि शुक्रवार को वह सोनीपत जाने के लिए घर से निकला था। भरथना ओवरब्रिज के नीचे से इटावा जाने के लिए वह एक ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो में चार सवारियां पहले से ही बैठी थीं। परसुपुरा के आगे चालक ने सराय जलाल ओवरब्रिज के नीचे ऑटो रोककर सवारी बनकर बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

फिर गले में पहनी चांदी की चेन, ढाई हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया और ऑटो से धक्का देकर भाग गए। पीड़ित ने ऑटो का नंबर भी नोट कर लिया। एक ट्रक चालक की मदद से युवक बकेवर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। बकेवर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने ने बताया कि घटना स्थल इकदिल क्षेत्र में है। युवक को इकदिल थाने भेज दिया गया है। वहीं इकदिल थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed