फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The arbitrary drivers start again, buses out of the highway

Etawah News: चालकों की मनमानी फिर से शुरू, हाईवे से निकालते बसें

Tue, 12 Dec 2023 11:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
The arbitrary drivers start again, buses out of the highway
जसवंतनगर। रोडवेज बसों के चालकों-परिचालकों ने फिर से मनमानी शुरू कर दी है। कस्बे के चौराहे से यात्री बैठाने और उन्हें वहीं छोड़ने के अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर बस के चालक-परिचालकों ने हाईवे पर ही सवारियां उतारना और लेने का सिलसिला शुरू कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को कस्बे से आधे किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर बस पकड़ने जाना पड़ता है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर इटावा और आगरा के बीच स्थित जसवंतनगर एक महत्वपूर्ण कस्बा होते हुए भी रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी से लोग परेशान हैं। 40 हजार की नगरीय और कुल मिलाकर ग्रामीण क्षेत्र सहित एक लाख से ज्यादा आबादी वाले जसवंतनगर से रोडवेज बसें आदेशों के बावजूद बिना कस्बे में घुसे नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से फर्राटा भरकर निकल जाती हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर ओवर ब्रिज नगर के बस स्टैंड चौराहे से पूर्वी ओर करीब 500 मीटर दूर शुरू होता है, जबकि पश्चिमी ओर भी यह इतनी ही दूरी पर खत्म होता है। इटावा और आगरा से आने जाने वाली सभी बसें इस ओवरब्रिज से फर्राटा भर कर निकल जाती हैं। जसवंतनगर कस्बे के लिए बने सर्विस रोड से नगर के यात्री घंटों इंतजार के बाद आधा किलोमीटर दूर बस पकड़ने जाने को मजबूर हैं। इटावा और आगरा से आने वाली यात्रियों को भी आधा किलोमीटर पहले उतार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टास्क फोर्स की कार्रवाइयों से रुकने लगीं थी बसें
कई बार रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को जसवंतनगर के लोगों ने ज्ञापन दिया और शिकायती पत्र भी भेजे, लेकिन बस चालकों पर परिचालकों की मनमानी जारी है। रोडवेज अधिकारियों ने करीब आठ महीने के दौरान टास्क फोर्स बनाकर चेकिंग अभियान चलाया था। इसमें तब कस्बे के अंदर बसें न ले जाने वाले चालक और परिचालकों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई थी। अन्य डिपो के चालक और परिचालक पर भी कार्रवाई के लिए उनके अधिकारियों को लिखा गया था, लेकिन यह अभियान रुकने के बाद फिर से वही रवैया शुरू हो गया।



लोगों की बात

मोहम्मद इरशाद निवासी निलोई का कहना कि वह फिरोजाबाद से आए थे। उन्होंने बताया कि आधा किलोमीटर पहले ही बस ने यहां उतार दिया है। बच्चे भी साथ थे। ऑटो पकड़कर घर जा रहे हैं। राकेश निवासी कचौरा घाट कहते हैं कि वह आगरा से बस से आए थे। बस चालक से काफी बार कहा कि नीचे से होकर जाए, लेकिन उसने मनमानी की और आधा दर्जन से ज्यादा सवारियों को बस स्टैंड से काफी दूरी पर उतार दिया।


वर्जन

सभी चालक-परिचालकों को आदेश है कि कस्बों के अंदर से होकर बसों को ले जाया जाए। यदि मनमानी की जा रही है तो टास्क फोर्स से निगरानी कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -डीएम सक्सेना, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed