फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The aim of the BJP government is for every citizen to become self-reliant.

अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, ग्रामीणों को मिली घरौनी

Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The aim of the BJP government is for every citizen to become self-reliant.
इटावा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर रविवार के गांवों में हुई खुली बैठकों में सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने पर सहमति बने। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनी। जनसेवा केंद्रों पर ्किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन

सीएससी जिला प्रबंधक सोमिल मिश्रा ने बताया कि प्रशासन एवं ग्रामीण स्तर पर वीएलई के सहयोग से भारत सरकार की काफी योजनाओं की जानकारियां लोगों तक पहुंचाई गईं हैं। बढ़पुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत शेखूपुर जखोली की खुली बैठक में ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार और लेखपाल मनोज श्रीवास्तव ने घरौनी के प्रपत्र बांटे। ग्राम विकास अधिकारी हेमंत कुमार ने लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से कब्जा किए गए चकरोडों की बात की और उन को कब्जा मुक्त करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत उझियानी में प्रधान देवेंद्र दोहरे की अध्यक्षता और ग्राम सचिव प्रवीण शाक्य के संचालन में बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र दोहरे ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत भगवान दास भी मौजूद रहे ।बहेड़ा में प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता बैठक हुई। सचिव सौरभ ने पिछले कार्यों का ब्यौरा रखा। पर्यवेक्षक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी महेवा राहुल उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताखा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार 42 ग्राम पंचायतों में बैठकें हुईं। भरतपुर खुर्द में ग्राम प्रधान गिरजा देवी व सचिव अलक्षेन्द्र कुमार विकास कार्यों के बारे में बताया। ग्राम पंचायत सौथना में ग्राम प्रधान अजबसिंह व पंचायत सचिव हेमंत बाजपेयी, पुंजा में ग्राम प्रधान अरुण कुमार व पंचायत सचिव प्रदीप कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। इकदिल संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत इन्धौआ में ग्राम प्रधान कुसमा देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां भी कब्जे हटाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed