फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The advocate committed suicide by hanging himself

Etawah News: अधिवक्ता ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 01 Sep 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The advocate committed suicide by hanging himself
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के लखना कस्बे में अधिवक्ता ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, अधिवक्ता पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहे थे। वह औरैया कचहरी में वकालत करते थे।
विज्ञापन

कस्बे के पुराना नहर पुल पार मोहल्ला में रहने वाले अधिवक्ता रीतेश शर्मा (50) औरैया कचहरी में वकालत करते थे। परिजनों का कहना है कि तीन दिन से वह किसी बात को लेकर तनाव में थे। पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया था। बुधवार शाम वह अपने घर के बाहरी कमरे में गए और उन्होंने कमरे की छत के कुंडा में लोअर का फंदा बनाकर उसके सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद अधिवक्ता की मां कमरे में आई और पुत्र को फंदे पर लटकता देखा तो चीख उठीं। उनकी आवाज सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे और अधिवक्ता को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed