फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The accused had taken away the niece ... had raped her

Etawah News: भतीजी को उठाकर ले गए थे आरोपी...किया था दुष्कर्म

Fri, 07 Jul 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The accused had taken away the niece ... had raped her
सैफई। गांव हरदोई में हुए हत्याकांड में मृतक के भाई छोटे लाल ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हाेंने बताया कि सात साल पहले मेरी भतीजी को घर से उठा ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज की थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इससे उनके हौंसले बुलंद हो गए और मेरे भाई को मार डाला।
विज्ञापन



मृतक साहब सिंह के छोटे भाई छोटेलाल ने बताया कि हम दो भाई थे। अपने परिवार के साथ इटावा में रहते हैं। गांव में बड़े भाई साहब सिंह रहते थे। भाभी और बड़ी भतीजी की मौत हो चुकी है। सो, बड़े भाई अपनी छोटी बेटी अंजू के साथ ही अकेले रहते थे। उनका बेटा अंकित फिरोजाबाद में पेटिंग का काम करता है और काफी समय से वहीं रह रहा है। बताया कि भाई की हत्या करने वाले हत्यारोपियों में ही तीन आरोपियों ने 2016 में बड़ी भतीजी को घर से उठा लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। दो दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी। बिटिया के 164 के बयान भी न्यायालय में दर्ज कराए गए थे। वर्ष 2019 में हमने पीड़िता अपनी भतीजी की शादी कर दी थी, लेकिन वह सदमे से उभरी नहीं पा रही थी। 2022 में उसकी मौत हो गई थी। आरोपी तब से रंजिश मान रहे थे। वह आए दिन धमकियां देते रहते थे। यदि पुलिस ने पहले सतर्कता दिखाई होती बेखौफ आरोपियों ने मेरे भाई की इस तरह निर्मम हत्या न की होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed