फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ten thousand prize money arrested with cartridge

दस हजार का ईनामी तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand prize money arrested with cartridge
फोटो संख्या 20 चौबिया पुलिस टीम की गिरफ्त में पकड़ा गया ईनामी अभियुक्त - फोटो : ETAWHA
चौबिया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दस हजार के इनामी वांछित को पकड़ ़लिया। इनामी फतेहगढ़ जिले में गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जिलेभर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सैफई के नेतृत्व में चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति टोडरपुर नगिरया को जाने वाले अंडरब्रिज के पास खड़ा है। उसके पास कुछ संदिग्ध वस्तु भी है। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची तो वहां खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया। युवक के पास से एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी ने अपना नाम देशराज पुत्र श्यामसुंदर निवासी ग्राम शदीपुरा थाना चौबिया बताया।

बताया कि वह फतेहगढ़ जिले से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में 10 हजार रुपये का इनामी वांछित है। कई अन्य जिलों में भी उसके विरुद्ध मामले दर्ज हैं।
जिनमें से औरैया जिले में पंजीकृत मामले में वह जेल भी जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed