फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ten samples of foods and drugs filled

खाद्य पदार्थ व दवाओं के दस नमूने भरे

Thu, 17 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 17 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ten samples of foods and drugs filled
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व ड्रग इंस्पेक्टर ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाकर दवाओं के तीन और खाद्य पदार्थों के सात नमूने भरे। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली, ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश वर्मा ने छापामारी अभियान चलाया। एफडीए की  टीम सबसे पहले होमगंज में पहुंची जहां पर अरुण कुमार पुत्र बैजनाथ की दुकान से वनस्पति घी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद साबितगंज से त्रिलोकी नाथ पुत्र बनवारीलाल की किराने की दुकान से पिसी हल्दी की नमूना लिया गया। शांति कालोनी स्थित सब्जी मंडी में रजनीश पुत्र रामकुमार की सब्जी की दुकान से पांच सब्जी गाजर, आलू, मटर, सेम तथा अदरक के नमूने भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह टीम सीधे उदी मोड़ पर पहुंची जहां पर मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की गई। अचानक छापेमारी से कई मेडिकल दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले। टीम ने दो मेडिकल स्टोरों से दवाओं के नमूने लिए।


इसमें भुवनेश भूषण की भारतीय मेडिकल स्टोर की दुकान से कैल्शियम की टेबलेट का नमूना लिया गया जबकि शिवराम सिंह के भदावर मेडिकल स्टोर से पैरासीटामोल सीरप तथा एंटीबायटिक सीरप का नमूना लिया। 

खा्द्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली ने बताया कि खाद्य पदार्थों व दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। छापामारी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed