फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ten injured in etawah

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, दस घायल

Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
ten injured in etawah
थाना क्षेत्र के गांव नगला नेवर में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ सेलाठी डंडे चले।
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष के सात व दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि एक वर्ष पहले कूडे़ डालने को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते दोनों पक्ष में मारपीट हुई।
कस्बा के नगला नेवर गांव में हुए विवाद में घायलों में प्रथम पक्ष के कप्तान सिंह लोधी (44), पत्नी सुशीला देवी (40), पुत्री छाया (18), मां रामबेटी (65), भाई पंकेश (30) व भगवान सिंह (35) हैं। दूसरे पक्ष से सुरेंद्र सिंह (45), देशराज (24) व सुमित नारायन (17) निवासीगण नगला नेवर को भर्ती कराया गया। कप्तान सिंह पुत्र रामसेवक लोधी ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह 14-15 विपक्षीगणों लाठी डंडा, कुल्हाड़ी व अवैध असलहों से लैस होकर घर में घुस आए।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद पुत्री छाया की शादी के जेवरात समेत एक लाख रुपये की नगदी लूट गए ले। वहीं द्वितीय पक्ष के देशराज ने आरोप लगाया कि पहले पक्ष ने उनके परिवार के सुमित को हत्या के उद्देश्य से बेहोश कर सोमवार रात नदी किनारे ले गए। जब वह वहां पहुंचे तो इस पर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में जगह पर कूड़ा डालने को लेकर एक वर्ष पहले विवाद हुआ था। इसी झगड़े को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आए हैं। अभी किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed