{"_id":"ba818653f2cb7ab135e83fa5fd976780","slug":"temple-struck-by-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके के साथ मंदिर पर गिरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके के साथ मंदिर पर गिरी बिजली
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश के बीच रविवार की दोपहर बाद बिधूना रोड स्थित श्रीबाल रूप हनुमान गढ़ी छोला मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे मंदिर का झंडा जल गया और सजावट के लिए लगाई गई कई रॉड, दो जेनरेटर फुंक गए।
छोला मंदिर में इन दिनों मंगल महोत्सव के तहत श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। मंदिर परिसर में ही भक्तों के बैठने के लिए पंडाल लगाया गया है। रविवार की दोपहर बारिश के बीच आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। इससे झंडे जल गया।
साथ ही पंडाल में रोशनी के लिए लगाई गई रॉड भी फूट गईं। आकाशीय बिजली से किसी भक्त और मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। मंदिर संस्थापक बदन सिंह ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर भागवत कथा हो रही थी। भारी संख्या में भक्तों की भीड़ मौजूद थी। आकाशीय बिजली से झंडा, रॉड के साथ दो जनरेटर भी फुंक गए।