फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tell the ways to help the police in difficult situation

विषम परिस्थिति में पुलिस की मदद के तरीके बताए

Tue, 11 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tell the ways to help the police in difficult situation
इटावा। महिला सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के अंतर्गत थाना वैदपुरा की महिला बीट की सिपाहियों ने अपनेे बीट क्षेत्र के गांव में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों एवं उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए महिला आरक्षियों को बीट वितरित की गईं थी। जिसके क्रम में जिले के थाना वैदपुरा पर नियुक्त महिला बीट आरक्षी पूजा कुमारी व महिला आरक्षी मीनाक्षी तोमर ने अपने बीट क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मौजूद महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी कई योजनाओं महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। साथ ही पुलिस सहायता के लिए विजिटिंग कार्ड भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed