{"_id":"6022c3968ebc3e6ffd159e4e","slug":"teenzer-raped-etawha-news-knp610880575","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से लौट रही किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम घर जा रही 16 वर्षीय किशोरी को दो युवक खेत में घसीट ले गए। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया जबकि उसका साथी खेत के मेड़ पर खड़ा निगरानी कर रहा था।
पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी। मां की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के पिता को हिरासत में ले लिया।
किशोरी ने बताया कि वह खेत से घर लौट रही थी। तभी मूलू चौहान व शिवम पीछे से आए और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को खेत ले गए।
वहां मूलू ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर बेरहमी से पीटा और दुष्कर्म किया। शिवम पास में खड़ा होकर ग्रामीणों के आने-जाने पर नजर रखे था। आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना किसी को बताने पर किशोरी व उसके भाई को गोली मारने धमकी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती मां को बताई।
बेटी को लेकर मां रात में लवेदी थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लवेदी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)