{"_id":"61914d59d558c81f0b210e5f","slug":"teenager-was-murdered-after-rape-etawah-news-knp663980474","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से लापता किशोरी का शव मिलने की घटना के बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने के बाद पहचान उजागर न हो, इसलिए किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और रस्सी भी बरामद की है।
एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस पार्टी को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है। सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने दिनभर किशोरी के शव को फ्रिज में रखा, बाद में नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
एसएसपी जयप्रकाश ने बताया कि शहर के एक मोहल्ले की एक किशोरी 10 नवंबर को गायब हो गई। 12 नवंबर को उसका शव करनपुरा तलहटी के नाले में मिला। किशोरी के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस ने घटना की गंभीरता से जांच की। एएसपी सिटी नगर कपिल देव और सीओ नगर/जसवंतनगर राजीव प्रताप के नेतृत्व में एसओजी, थाना कोतवाली एवं महिला थाना पुलिस को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया था।
मृतका के परिजनों के बयानों एवं इलेक्ट्रानिक, मैनुअल एवं परिस्थितिजन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध प्रतीत होने पर अमित कुमार शंखवार से पुलिस टीम ने पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान बताया कि 10 नवंबर को मृतका दोपहर के समय दुकान से कुछ सामान लेकर वापस अपने घर जा रही थी। उसी समय उसे घर के अंदर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
किशोरी ने परिजनों को घटना के संबंध में बताने की बात कही। इस पर रस्सी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। जीवित होने के संदेह पर उसके पेट पर चाकू से वार किया था।
उसके बाद शव को फ्रिज में छिपा कर साक्ष्य मिटा दिए थे। 10 नवंबर की रात्रि के समय शव को बोरी में डालकर नाले में फेंक रहा था। तभी मोहल्ले के 3-4 लोगों के आने से घबरा कर घर चला आया। 11 नवंबर की रात्रि के समय शव को छिपाने के उद्देश्य से नाले में फेंक दिया ।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी, एक चाकू, किशोरी की चप्पल को बरामद की गई। आरोपी के बयानों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के साथ पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं गईं। आरोपी अमित कुमार को जेल भेज दिया गया है।