फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager's body found hanging in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging in suspicious circumstances
चकरनगर। थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव में रविवार की सुबह 14 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह चौहान की बेटी 14 वर्षीय निधि सिंह चौहान गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। शनिवार रात किशोरी मां के साथ लेटी थी। मां किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी।
विज्ञापन

इस बीच किशोरी गर्मी लगने की बात कहकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह जब परिजन सो कर उठे और निधि को जगाने के लिए पहुंचे तो पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे शव लटका देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात किशोरी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाटा फटकारा था। चकरनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed