{"_id":"627aa9a537ef13265056fb31","slug":"teenager-s-body-found-hanging-from-noose-fear-of-murder-etawah-news-knp6960546155","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शीतलपुर में सोमवार देर रात एक किशोर का शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी तेजपाल सिंह राजपूत हलवाई का काम करते हैं, उनके दो बेटियां और दो बेटे हैं। तेजपाल राजपूत ने बताया कि सोमवार को वह शादी समारोह में हलवाई का काम करने के लिए भिंड गए हुए थे। उनके साथ उनका बड़ा पुत्र सौरभ भी गया हुआ था। घर पर छोटा पुत्र मनीष अपनी मां और छोटी बहनों कविता व दिव्या के साथ मौजूद था।
तेजपाल ने बताया कि सोमवार शाम पत्नी पड़ोस से कथा सुन वापस लौटी लौटी तो 14 वर्षीय पुत्र मनीष को फंदे से लटका देखा। इस पर मां-बेटी चीख पुकार करते हुए रोेने लगी। मां-बेटियों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस लोग मौके पर आ गए और तुरंत पंखे के कुंडे पर रस्सी के सहारे लटके मनीष के शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने बालक मनीष को मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवाकर सिविल लाइन पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
जिसके बाद सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर सुधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की छोटी बहन कविता राजपूत ने बताया दो-तीन दिन से भाई को फोन करके कोई परेशान कर रहा था। जिसके बाद भाई ने उसको फोन पर गाली दे दी थी। जिस बात को लेकर गांव की एक युवक ने भैया को मारकर टांग दिया है। मृतक रेडबुड पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।