{"_id":"62cb15d40fbaf24a9a7d715f","slug":"teenager-raped-by-entering-house-in-etawah-accused-arrested-etawah-news-knp7068759126","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया है।
किशोरी शनिवार को घर पर अकेली थी। पिता और मां अपने बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे। इस बीच पड़ोसी युवक घर में घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म किया। इस बीच माता-पिता आ गए। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से युवक को पकड़कर जमकर पीटा फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। पिता की तहरीर पर आरोपी गुलशन उर्फ शिशुपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कॉलोनी विवेक कुमार ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)