{"_id":"62682d9359c9b875cd6fa54f","slug":"teenager-killed-seven-injured-in-tractor-auto-collision-etawah-news-knp6934650104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और ऑटी की टक्कर में किशोर की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर और ऑटी की टक्कर में किशोर की मौत, सात घायल
विज्ञापन
मृतक मनमोहन की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। सकैआ गांव के पास सोमवार रात ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आगरा के किशोर की मौत हो गई और एक ही परिवार के साथ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा जिले के चित्राहट थाना क्षेत्र के पुराबीबल गांव निवासी मनमोहन (17) पुत्र सत्यवान 15 दिन पहले बलरई थाना क्षेत्र के कीरपुरा आया था। यहां उसकी बहन सुनीता की ससुराल है। सोमवार रात मनमोहन बहन के ससुराल वालों के साथ आटो से निमंत्रण में जा रहा था। सकैआ गांव के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी।
हादसे में मनमोहन की मौके पर मौत हो गई और श्रीकुमार (50), आरोही (25), सत्यवती (25), सुनीता (22), रिया (20), ज्योति (18) और राखी (18) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनमोहन माता-पिता का एकलौता बेटा था। वह आगरा के सिद्धार्थराज कालेज में कक्षा नौ का छात्र था।