फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager dies, nine injured in collision between car and auto

Etawah News: कार व ऑटो की टक्कर में किशोर की मौत, नौ घायल

Mon, 22 Jan 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies, nine injured in collision between car and auto
इकदिल। आगरा-कानपुर हाईवे पर ऑटो में टक्कर मारकर कार आठ फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में ऑटो व कार सवार दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। जबकि एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे का शिकार किशोर चाचा की शादी में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे इकदिल पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर बकेवर की ओर जा रहे ऑटो में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। ऑटो पलटा खाकर हाईवे के बीच बने फुटपाथ पर पलट गया और कार हाईवे किनारे आठ फीट गड्ढे में जा गिरी। टक्कर लगने से ऑटो चालक राजेश कुमार निवासी बनकटी बुजुर्ग थाना जसवंतनगर, सौरभ पुत्र रामदास, उसका भतीजा कन्हैया (13) पुत्र नीरज निवासी बनकटी बुजुर्ग, कार चालक राजीव राणा निवासी अमर कॉलोनी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में बैठे शैलेष कुमार, उनकी पत्नी अमिता देवी, दो पुत्र डेविड (11), हर्ष (07) निवासी लाजपत नगर प्रकाश मोहल्ला नई दिल्ली व अमिता की छोटी बहन आरती देवी पत्नी शिवांश निवासी सुनबरसा रीवा मध्य प्रदेश, उसकी एक वर्षीय पुत्री दिव्यांशी को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने ऑटो सवार कन्हैया की हालत नाजुक होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर कानपुर जाने वाली लेन पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने ऑटो व सड़क पर पड़ी मृत बकरियों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कार सवार शैलेश कुमार ने बताया कि वह परिवार को लेकर अपने गांव लोही थाना चरवा जनपद कौशांबी भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। सौरभ ने बताया कि वह भतीजे कन्हैया के साथ जसवंतनगर से बाबरपुर सात बकरी बेचने के लिए जा रहे थे, तभी इकदिल में हादसा हो गया। कन्हैया और दो बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया था परिवार का सहारा
कन्हैया के पिता नीरज करीब 10 साल पहले मंदिर की पुताई करते समय गिर गए थे। उनकी कमर की हड्डी टूट गई थी। तब से वह चारपाई पर हैं। मृतक अपने चाचा सौरभ के साथ रहकर परिवार चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करता था। हादसे के बाद मां भारती और एक छोटा भाई किट्टू का रो-रोकर बुरा हाल है।


चार माह पहले इसी जगह पर हुई थी हादसे में दो की मौत
इसी जगह पर पांच अक्तूबर 2023 को ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद सर्विस रोड बनाई गई थी, लेकिन लोहे की ग्रिल अभी तक नहीं लगाई गई। इसकी वजह से दोबारा बड़ा हादसा हो गया और एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed