फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager dies due to drowning while bathing in Sengar river

Etawah News: सेंगर नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत

Tue, 03 Oct 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 03 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning while bathing in Sengar river
बकेवर। खितौरा गांव में अपने छोटे भाई और दो अन्य साथियों के साथ बकरी चराने गया किशोर सेंगर नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने सोमवार को घटना स्थल से करीब सात किमी दूर बीस घंटे बाद लापता किशोर का शव नौगांवा के पास से बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खितौरा गांव निवासी अशोक यादव का पुत्र आदित्य (13) कक्षा छह में पढ़ता था। वह रविवार को चार बजे अपने छोटे भाई अमिताभ और गांव के ही अन्य दो बालकों के साथ गांव के पास से निकली सेंगर नदी के किनारे बकरी चराने के लिए गया था। बकरी चराने के दौरान सभी सेंगर नदी में नहाने लगे। आदित्य यादव ज्यादा गहराई में चला गया और नदी के पानी में तेज बहाव होने के चलते वह डूबने लगा। छोटे भाई और साथ आए बच्चों ने मदद के लिए चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बच्चों की चीख-पुकार को सुनकर पास ही बकरी चरा रही एक महिला दौड़ती हुई आई। नदी में उतरकर उसे जब तक बचाने का प्रयास करती, तब तक इससे पहले ही आदित्य नदी में लापता हो गया। आदित्य के डूबने पर उसका छोटा भाई रोता बिलखता अपने घर पहुंचा और भाई के डूबने की जानकारी दी। किशोर के परिजन ग्रामीणों के साथ भागकर पहुंचे, काफी खोजबीन की पर किशोर को खोजने में असफल रहे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने किशोर के डूबने की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देने के साथ स्थानीय गोताखोरों से किशोर की खोजबीन कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। तब पुलिस ने किशोर के डूबने के स्थान से आठ किलोमीटर दूर ग्रामीणों के सहयोग से नौगांवा के पास नदी के पानी में जाल लगा दिया जिसपर बीस घंटे बाद किशोर का शव जाल में आकर फंस गया। जिसे पुलिस ने निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आदित्य मेधावी होने के साथ मृदुभाषी भी था उसकी मौत पर गांव में शोक छाया हुआ है। वहीं उसके माता-पिता के साथ परिजन रो -रो कर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed