फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   team enquiry about fraud voters matter

Etawah News: समथर समिति पर फर्जी वोटरों की जांच करने पहुंची टीम

Tue, 28 Mar 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
team enquiry about fraud voters matter
ताखा। ब्लाॅक क्षेत्र की समथर किसान सेवा सहकारी समिति पर मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं के नाम बढ़ाने और पात्रों के नाम काटने की शिकायत पर सोमवार को टीम जांच करने पहुंची। टीम ने करीब चार घंटे तक पदाधिकारियों और मतदाताओं से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

नगला पंछी गांव के बंटी यादव ने जिलाधिकारी अवनीश राय से शिकायत की थी कि वार्ड चार समथर, पुंजा, रौरा, केशोंपुर की मतदाता सूची में
50-50 वोटर बढ़ा दिए गए। कई लोगों के नाम मृतक बताकर काट दिए गए। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने समिति का चुनाव निरस्त कर दिया था। तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। सोमवार दोपहर एडीसीओ राजेश मिश्रा के नेतृत्व में जांच टीम ऊसराहार कोऑपरेटिव बैंक पहुंची। एडीसीओ राजेश मिश्रा ने बताया कि फर्जी नाम सामने आ रहे हैं। जांच पूरी होने पर जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन


संचालक पद पर चचिया ससुर और बहू निर्विरोध निर्वाचित
महेवा। सहकारी संघ के दो संचालक पदों पर हुए चुनाव में चचिया ससुर और बहू निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। सहकारी संघ लिमिटेड महेवा पर 11 सदस्यों का संचालक मंडल है। इसमें महेवा, मेहंदीपुर, दिलीप नगर सहकारी समितियों से तीन-तीन संचालक मनोनीत होकर आते हैं। वहीं, दो संचालक पदों का चयन निर्वाचक मंडल करता है। इसके लिए सात लोगों ने नामांकन कराया था। सोमवार को नाम वापसी के दिन पांच ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद पुरुष सीट पर राजेश कुमार दुबे निवासी महेवा और महिला सीट पर आंचल दुबे निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं। चुनाव अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि संचालकों को 29 मार्च को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दोनों संचालक रिश्ते में चचिया ससुर और बहू हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवंतनगर में 11 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय
जसवंतनगर। सहकारी संघ लिमिटेड जसवंतनगर के चुनाव में 11 संचालकों को निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। नाम वापसी के बाद सभी पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में है। निर्वाचन अधिकारी रूप नारायण लाल ने बताया कि सहकारी समिति जसवंतनगर से दुर्गेश कुमार, अमर सिंह, शशिबाला, नीलम चतुर्वेदी, प्रभादेवी, कोकाबली सहकारी समिति से राजेंद्र सिंह, जसोहन सहकारी समिति से संगीता देवी, इंद्रपाल सिंह और खेड़ा धौलपुर सहकारी समिति से रामगोपाल, मुकेश बाबू और कनोजी लाल ने नामांकन किया था। सभी जगहों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। 31 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed