फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teachers will now boycott online work

शिक्षक ऑनलाइन कार्य का करेंगे बहिष्कार

Tue, 05 Oct 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers will now boycott online work
इटावा। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर लैपटाप, कंप्यूटर और पर्याप्त कंप्यूटर आपरेटर होने के बाद भी शिक्षकों को डीबीटी डाटा भरने के लिए मजबूर करना न्यायोचित नहीं है। शिक्षकों को इस काम में लगाया जाना अनिवार्य शिक्षा अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन

डीबीटी डाटा फीडिंग के आदेश का विरोध करते हुए मंगलवार को उप्र जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन बीएसए को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी और महामंत्री एहसान अहमद ने बताया कि छात्रों को यूनिफार्म स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूते-मोजे देना है। खातों में धनराशि प्रेषण को संपूर्ण डेटा एवं अभिभावकों का बैंक खाता एवं आधार फीड कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम में शिक्षकों को समस्याएं आ रही हैं। दंडात्मक कार्यवाही का भय दिखाकर नियमों के विरुद्ध जाकर वेतन से गैर कानूनी ढंग से खर्च कराने को बाध्य किया जा रहा है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष गौरव पाठक और मंडल उपाध्यक्ष रामजनम सिंह भदौरिया ने कहा कि हर ब्लाक संशोधन केंद्रों को बड़ा बजट देकर सुदृढ़ीकरण कायाकल्प किया गया है। सभी सुविधाओं से आच्छादित किया है।
हर केंद्र पर कई-कई कंप्यूटर, लैपटॉप और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कंप्यूटर में दक्ष हैं, उनसे कार्य कराया जाए। कहा कि यह जिम्मेदारी शिक्षकों को देने से प्रदेश का बेसिक शिक्षक आंदोलित है।

कहा कि सरकारी कार्यों के लिए जब तक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक कंप्यूटरीकृत ऑनलाइन कार्य का प्रदेश का बेसिक शिक्षक बहिष्कार करता रहेगा।
ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष राजेश जादौन, अच्युत त्रिपाठी, विनय दीक्षित, संजय दुबे, राजेश मिश्रा, राघवेंद्र, मोहम्मद यूसुफ, अरशद हुसैन, पुष्पा यादव, अवधेश राठौर, आशीष दीक्षित, लाली देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed