फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teacher's son dies after being crushed by car wheel

Etawah News: कार के पहिए से कुचलकर शिक्षिका के बेटे की मौत

Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher's son dies after being crushed by car wheel
भरथना। परिषदीय विद्यालय परिसर में कार के पहिए से कुचलकर शिक्षिका के मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सहजपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक कंचन वर्मा निवासी बृजराजनगर थाना भरथना अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र अथर्व को लेकर विद्यालय गई थीं। शिक्षिका ने परिसर में चारपाई पर अपने पुत्र को लिटा दिया। दोपहर करीब सवा दो बजे विद्यालय में ही तैनात शिक्षक ने परिसर में खड़ी अपनी कार को बाहर निकालने के लिए पीछे किया तो चारपाई पर लेटे बालक के सिर पर कार का पहिया चढ़ गया। चारपाई पर लेटे बालक पर कार का पहिया चढ़ते ही उसकी मां समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी दौड़ पड़े। बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि परिजन बालक को सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई। पिता नीरज वर्मा ने बताया कि पत्नी कंचन वर्मा शिक्षिका है। सहजपुर कंपोजिट विद्यालय परिसर में छोटी सी चारपाई पर बच्चा लेटा था। विद्यालय में तैनात शिक्षक द्वारा लापरवाही दिखाते हुए कार का पहिया चढ़ा दिया। घटना में इकलौते पुत्र की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed