फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   teacher dampatii ke ghar chori

शिक्षक दंपती के घर चोरी करने वाले चार बदमाश दबोचे

Wed, 18 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
teacher dampatii ke ghar chori
इकदिल। रामटेक में शिक्षक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा है। इसमें से एक सुनार है जिसके ये बदमाश चोरी का सामान बेचते थे। पुलिस को इनके पास से चार लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख की नगदी बरामद की है। इनका एक साथी फरार है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामटेक में कांशीराम कॉलोनी के निकट रहने वाले अमर सिंह शिक्षा मित्र हैं, जबकि उनकी पत्नी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक हैं। रविवार की रात उनके सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया था। अमर सिंह 11 नवंबर को परिजनों के साथ दीपावली पर बड़े भाई के घर मध्य प्रदेश के भिंड गए हुए थे। 16 नवंबर को पड़ोसियों ने उनके घर चोरी होने की जानकारी दी थी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना मिली कि पक्का बाग ओवरब्रिज के पास कुछ लोग चोरी की साजिश रच रहे हैं। इस पर पुलिस टीम चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए गौरव पुत्र लाखन निवासी छपरौली थाना बादलपुर जिला गाजियाबाद, हाल पता राम नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, भारत पुत्र उदय पाल निवासी राम नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी व आकाश कनौजिया निवासी कबीर गंज थाना सदर कोतवाली के पास से करीब चार लाख रुपये के आभूषण बरामद और डेढ़ लाख की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षक दंपति के घर चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वे लोग दिन में किराये पर ऑटो ले जाकर सूने मकान की निगरानी करते हैं। जिस मकान में ताला पड़ा होता है वहां रात में चोरी करते हैं। बदमाशों ने बताया कि चोरी का सामान विनीत कुमार पुत्र शंभू दयाल निवासी करमगंज थाना कोतवाली की सुनार की दुकान पर बेचते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सुनार के यहां से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। चोरों ने बताया कि उनका साथी कन्हैया निवासी साम्हों थाना भरथना चोरी के सामान का हिस्सा लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि गौरव के खिलाफ फ्रेंड्स कालोनी थाने में चोरी, लूट जैसे नौ, भारत के विरुद्ध चोरी, लूट व गैंगस्टर जैसे छह और आकाश कनौजिया के विरुद्ध अजीतमल थाने में दो बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता, एसएसआई राजेश यादव, एसआई गीतम सिंह, एसआई दयानंद पटेल, कांस्टेबल दिलीप व आर चिकारा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed