फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Target of five percent increase in learning output

परिषदीय विद्यालयों में लर्निंग आउटकम में 5 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य

Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Target of five percent increase in learning output
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक स्तर की गुणवत्ता सुधारने के लिए शासन स्तर से अब रिसोर्स ग्रुप का गठन किया गया है। स्टेट रिसोर्स ग्रुप से लेकर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एवं रिसोर्स पर्सन सामंजस्य बनाकर काम करेंगे। रिसोर्स ग्रुप को लर्निंग आउटगम(शिक्षण एवं उसके बाद रिजल्ट) में 5 फीसदी तक की वृद्धि करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जिले स्तर से लेकर विद्यालय स्तर तक मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेट रिसोर्स ग्रुप में जिले में तीन सदस्यों का चयन हुआ है। उच्च प्राथमिक विद्यालय चकवा खुर्द के रामजन्म सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलामऊ की मीनाक्षी पांडे तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरसैना के संजीव चतुर्वेदी शामिल हैं। यूनिसेफ व इग्नस पहल के संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसमें स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। एसआरजी टीम को परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक स्तर सुधारने और लर्निंग आउटकम में वृद्धि करने का दायित्व सौंपा गया है। यह एक लक्ष्य आधारित कार्य है जिसमें प्रत्येक एसआरजी को हर महीने में पूरे जिले में 20 विद्यालयों का सपोर्टिव सुपरविजन करना होगा। एसआरजी, एआरपी के साथ प्रत्येक माह में समीक्षा बैठक करेंगे। प्रशिक्षणों में एसआरजी सकारात्मक सहयोग करेंगे। जनपद स्तर पर होने वाली कायाकल्प बैठकों में भी एसआरजी प्रतिभाग करेंगे। वहां से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप योजनाओं के लिए विभिन्न स्तरों पर समन्वय कर सहयोग प्रदान करेंगे। एसआरजी का चयन लखनऊ में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा तथा सामूहिक चर्चा की प्रक्रिया के बाद किया गया है। लर्निंग आउटकम में 5 प्रतिशत वृद्धि के लक्ष्य को नवंबर 2020 तक प्राप्त करना है।
विज्ञापन

एआरजी के सदस्य रामजन्म सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में टीम डायट प्राचार्य, बीएसए तथा बीईओ के साथ समन्वय स्थापित करेगी। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और लर्निंग आउटकम में वृद्धि करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed