{"_id":"6037df168ebc3e8ca1058a43","slug":"tapping-on-woman-in-the-name-of-cleaning-utensils-etawha-news-knp614137560","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन साफ करने के नाम पर महिला से टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तन साफ करने के नाम पर महिला से टप्पेबाजी
विज्ञापन
लवेदी। लखना कस्बे के मुहाल खेड़ा में गुरुवार दोपहर तीन टप्पेबाज बर्तन साफ करने के नाम पर महिला की जंजीर व टप्स लेकर भाग गए। महिला के पति ने लखना चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मुहाल खेड़ा निवासी वेदप्रकाश पोरवाल ने बताया कि वह गुरुवार को मातन मुहाल स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर थे। पत्नी रानी देवी घर पर अकेली थी और बेटी शिवानी दवा लेने गई थी। तभी तीन युवक बाइक से घर के पास पहुंचे और एक युवक ने पत्नी से पूजा के बर्तन साफ कराने की बात कही।
इस पर उसने पीतल का लोटा व चांदी का एक सिक्का साफ करने को दे दिया। लोटा व सिक्का साफ करने के बाद युवक ने पत्नी से सोने की चेन व टप्स भी साफ कराने के नाम पर उतरवा लिए। वह टिफिन में पानी डालकर जेवर साफ कर रहा था। तभी उसने पत्नी से हल्दी मांगी।
विज्ञापन
युवक पानी में हल्दी डालकर उसे गर्म करने की बात बोलकर चले गए। इसी बीच पत्नी ने टिफिन में हाथ डालकर देखा तो उससे जेवर गायब थे। इस पर महिला ने पति और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।
महिला के पति ने चौकी में तहरीर दी है। बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता व आसपास के लोगों से पूछताछ कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।