फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   tappebaaj kee talaash mein jutee kraim braanch teem

टप्पेबाज की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच टीम

Sat, 13 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
tappebaaj kee talaash mein jutee kraim braanch teem
लवेदी। लखना कस्बा स्थित सराफा बाजार में करीब ढाई महीने पहले सीओ बनकर पहुंचे टप्पेबाज ने सराफा व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये से जेवर ठग लिए थे। अभी तक पुलिस ने टप्पेबाज को गिरफ्तार करना तो दूर उसका पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने शिकायत बृहस्पतिवार को बाजार में गश्त करने पहुंचे एसएसपी जय प्रकाश सिंह से की थी। उसके बाद शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी से मामले की जानकारी भी ली। सराफा व्यापारी दीपू सोनी की लखना स्थित सराफा बाजार में दुकान है। 27 अगस्त 2021 को बाइक से एक युवक दीपू की दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने खुद को सीओ बताकर सोने की अंगूठी, कान के बाली, पैंडल आदि लेकर चला गया था। कहा था कि वह घर में जेवर पसंद कराने के बाद इन्हें खरीदेगा। काफी देर तक वह जेवर लेकर वापस नहीं लौटा, तो दीपू को खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ था।
इसके बाद थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन टप्पेबाज को गिरफ्तार करना तो दूर सुराग भी नहीं लगा सकी है। घटना का खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को पूरा वाकया बताया था।
साथ ही घटना के खुलासे की मांग की थी। एसएसपी के खुलासे का टास्क सौंपे जाने के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा टीम के साथ पहुंचे और छानबीन की।

पीड़ित व्यापारी व आसपास के दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। सीसी फुटेज भी देखे। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने व्यापारियों का घटना का शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed