{"_id":"602ab4538ebc3ee9620c47e1","slug":"tanker-youth-dies-due-to-tanker-collision-sabotage-etawha-news-knp611945788","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तोड़फोड़
विज्ञापन
रितिक की फाइल फोटो।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के मानिकपुर मोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रविवार रात को एक टैंकर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की और सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे हंगामा किया। एसडीएम और सीओ सिटी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर घर जा रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के बधईपुरा निवासी विनोद कुमार का 19 वर्षीय बेटा रितिक रविवार रात को मानिक पुर टीला अड्डा निवासी बहन के घर जा रहा था। तभी बाइक में पेट्रोल कम होने पर रात करीब दस बजे मानिकपुर मोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में वह पेट्रोल डलवाने लगा। पेट्रोल पंप से जैसे ही वह मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और टैंकर का पहिया रितिक पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप में पथराव कर दिया, जिससे पंप के शीशे समेत अन्य समान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों को उग्र देख पेट्रोल पंप कर्मी भाग निकले। पुलिस के न आने पर परिजनों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इसी बीच सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, एसडीएम सिद्धार्थ कुमार, फ्रेंड्स कालोनी व इकदिल थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद टैंकर को फ्रेंड्स कालोनी थाने में खड़ा कराया। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।