फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Take maternity home without being told

बिना बताए प्रसूता को घर ले गए, रिपोर्ट आई कोरोना पाजिटिव

Wed, 03 Jun 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Take maternity home without being told
चिकित्सा विवि में प्रसव के बाद परिवार के लोग जच्चा और बच्ची को लेकर चले गए। देर रात प्रसूता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

महिला के लापता होने पर खलबली मच गई। चिकित्सा विवि प्रशासन ने तहसील प्रशासन के जरिये मैनपुरी जिला प्रशासन को खबर दी।
अधिकारी जच्चा और बच्ची को लेकर चिकित्सा विवि पहुंचे। नवजात का सैंपल लेकर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
मैनपुरी जिले एलऊ थाना क्षेत्र के बगेरुआ गांव की गर्भवती को प्रसव के लिए परिवार के लोगों ने 30 मई को सैफई चिकित्सा विवि में भर्ती कराया था।
महिला का एहतियातन कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण डॉक्टर आपरेशन की तैयारी कर रहे थे।
गर्भवती को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। वहां गर्भवती ने नार्मल डिलीवरी से बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को अलग वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
एक जून की देर शाम परिवार के लोग बिना सूचना दिए जच्चा और बच्चा को लेकर चले गए। एक जून की देर रात प्रसूता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में ले जाने की तैयारी होने लगी, लेकिन महिला में नहीं मिली।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तहसील प्रशासन और पुलिस के जरिये मैनपुरी जिला प्रशासन को सूचना दी। मैनपुरी जिले के अधिकारी जच्चा, बच्चा को लेकर चिकित्सा विवि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जून को तड़के 3:59 बजे अधिकारी जच्चा,बच्चा और उसके परिवार के लोगों को लेकर चिकित्सा विवि पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि प्रसूता के साथ नवजात होने के कारण दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। नवजात का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed