फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Taekwondo players won seven gold medals

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते सात स्वर्ण पदक

Thu, 04 Nov 2021 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo players won seven gold medals
फोटो संख्या 06- राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी - फोटो : ETAWAH
इटावा। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इटावा ताइक्वांडो के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक हासिल किए, जिसमें सात स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।
इटावा ताइक्वांडो संघ के सचिव हिमांशु यादव ने प्रतियोगिता में रेफरी तथा निर्णायक मंडल के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अंशुमन वर्मा, अक्षत यादव, ध्रुव शर्मा, अदम्य, अनुराग, आयुष सिंह तथा वंश वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

शौर्य सिंह, आराध्या राजपूत को रजत तथा शिवन्या यादव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। विआन सिंह चौधरी, अभिनव कुशवाह, आयुष सिंह, आयुष कुमार, रुद्राक्ष प्रताप, रुद्र कुमार, शशांक भदौरिया, अभय सिंह, अनिल कुमार, दक्ष यादव, दीक्षा वर्मा, अमृता जैशल, परी यादव, ध्रुव यादव, अर्नब शाक्य ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे ने खिलाड़ियों की भरपूर प्रशंसा की। खेलों खासतौर पर मार्शल आर्ट की महत्ता पर प्रकाश डाला। हिमांशु यादव ने बताया कि इटावा जिले में जल्द ही जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिले के सभी खिलाड़ियों का नेतृत्व प्रशिक्षक नबीला, प्रशिक्षक हरिगोविंद सिंह, मेंटर वजीहा, मेंटर मो. रजिन हैदर तथा सहायक रोहित द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed