{"_id":"610aceaf8ebc3eb9fb3038fd","slug":"swayam-sahayata-samuh-etawah-news-knp644336994","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपी टीम हापुड़ में कराएगी समूहों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपी टीम हापुड़ में कराएगी समूहों का गठन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत इटावा से हापुड़ 40 दिनों के लिए कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) टीम को विकास भवन से रवाना किया गया। टीम समूहों का गठन करेगी। उपायुक्त स्वत: रोजगार बृजमोहन अंबेड ने कहा कि चालू ड्राइव में 6 दल ग्राम संगठन और दो दल संकुल स्तरीय संघ के गठन के लिए भेजे जा रहे हैं। कोविड 19 के प्रभाव के बावजूद महिलाओं को लगातार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 7231 समूह एवं 535 ग्राम संगठनों का गठन किया जा चुका है। इसमें 80 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। जिला मिशन प्रबंधक एसएमसीबी डॉ. नंदकिशोर शाह ने बताया कि इटावा से आईसीआरपी अब तक फिरोजाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, औरैया, चित्रकूट, झांसी, हथरस, कासगंज, ललितपुर जिलों में जाकर सेवा दी चुकी है।
अभियान में सीआरपी घर-घर जाकर सर्वे करके गरीब को पहचान कर उनको समूह में जोड़ती है। समूह सखी का चयन करती है। इस मौके पर विजय कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक हापुड़, राधा,कल्पना, कुसमा, खुशबू, प्रभा, सीमा मौजूद रहे।