फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Swatantra Dev Singh big statement in Etawah

अखिलेश के गढ़ में स्वतंत्र देव का बड़ा बयान, बोले- इटावा में भाजपा का बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

Wed, 16 Jun 2021 04:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Jun 2021 04:04 PM IST
सार

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2022 का विधान सभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव में सभी को पता चल जाएगा कि प्रदेश में किसकी कितनी सीटें हैं और कौन जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।

विज्ञापन
Swatantra Dev Singh big statement in Etawah
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इटावा में भी उनकी पार्टी का ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतेगा।
विज्ञापन


बस नामांकन के दिन का इंतजार कीजिए, देखिएगा कि क्या होगा? प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद सभी को यह भी पता चल जाएगा कि भाजपा की प्रदेश में पंचायत चुनाव में कितनी सीटें हैं और कौन जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष इटावा के चौगुर्जी में स्टेशन रोड स्थित गीता डेंटल क्लीनिक में पोस्ट कोविड हेल्पलाइन का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने अयोध्या में राममंदिर भूमि घोटाले के सवाल पर कहा कि जो लोग राम के अस्तित्व को नहीं मानते हैं। राम और रामसेतु से प्रेम नहीं करते हैं। वह भगवान राम से जुड़े सवाल क्या पूछते हैं। जिन लोगों ने देश को लूटा, भ्रष्टाचार किया, उनकी किसी में आस्था नहीं है। वह लोग क्या जानें राम की बात को, उनको सवाल पूछने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2022 का विधान सभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव में सभी को पता चल जाएगा कि प्रदेश में किसकी कितनी सीटें हैं और कौन जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। इटावा में भी हम (भाजपा) चुनाव जीतेंगे। बस नामांकन के दिन का इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed