फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Swami Prasad's supporter Manish also left BJP

स्वामी प्रसाद के समर्थक मनीष ने भी छोड़ी भाजपा

Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Swami Prasad's supporter Manish also left BJP
इटावा। यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने से इटावा की राजनीति में भी उलटफेर होने लगा है। मौर्य के साथ राजनीति करने वाले भाजपा नेता मनीष यादव पतरे और उनके समर्थक ने भी भाजपा छोड़ दी है।
विज्ञापन

मनीष यादव को भाजपा ने पिछलेेेेेेे विधानसभा चुुनाव में जसवंतनगर विधानसभा सीट से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ाया था। जसवंतनगर की राजनीति में दखल रखने वाले मनीष के भाजपा छोड़ने से सपा को सीधा लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में भाजपा से कई अन्य के भी त्यागपत्र सामने आ सकते हैं। मनीष यादव ने लखनऊ से फोन पर बताया कि उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना नेता माना है। वे शुरू से ही उनके नेतृत्व में राजनीति करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्वामी प्रसाद के भाजपा छोड़ने के निर्णय में भी वे उनके साथ हैं। भाजपा उन्होंने भी छोड़ दी है। अब लखनऊ से आकर अपने समर्थकों के साथ बैठकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

खेड़ाधौलपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजवीर सिंह उर्फ लाला ने भी भाजपा छोड़ने की घोषणा की है। कहा कि जसवंतनगर और इटावा विधानसभा क्षेत्र के कई महत्वपूूर्ण पदाधिकारी भाजपा छोड़ने का एलान करने वाले हैं। इसके लिए मनीष यादव के लखनऊ से लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed