{"_id":"61c8b62db28ee4645d3f451a","slug":"surya-namaskar-by-students-etawah-news-knp6718835136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। द योगा हाइव हीलिंग फाउंडेशन की ओर से रविवार को इटावा महोत्सव पंडाल में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के तहत सूर्य नमस्कार योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इसमें जनपद के कई स्कूलों के 700 छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग कर सूर्य नमस्कार योगासन, चक्रासन होल्डिंग, योग डांस तथा योग पोस्टर प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया।
इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। सूर्य नमस्कार योगासन में 25 बच्चे, योगा पोस्टर मेकिंग में 16 बच्चे व चक्रासन होल्डिंग में 35 बच्चे चयनित हुए।
विज्ञापन
योग समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कामेत, मड़ैया पुल की टीम को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन हुआ। सभी प्रतिभागियों के प्रशस्तिपत्र तथा मेडल उनके विद्यालय में पहुंचा दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पारोमिता विश्वास, वंदना शुक्ला, सीमा सिंह, सचिन रहे।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के निदेशक/प्रधानाचार्य डॉ. आनंद, गायत्री वर्मा, साधना, वीना, शैतान सिंह यादव, बबिता ने दीप जलाकर किया।
सह संयोजक महिला योग टीम ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया और श्रीमद्भागवत गीता प्रदान की। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. शिल्पी गुप्ता, सचिव प्रीती गुप्ता तथा रविंद्र गुप्ता आदि ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सीमा सिंह, संगीता जैन, सीमा भार्गव, ऋतुबाला, अर्चना सिंह, नौरीन, सुलेखा ने सहयोग प्रदान किया।